अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस योग सीड के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया

रायपुर। द्वारका दिल्ली ,जोधपुर राजस्थान और रायपुर छतीसगढ़ तीन राज्यो में योग सीड पिंक ने इस पर्व को बड़ी ऊर्जा ,उमंग और उल्लास के साथ मनाया ।द्वारका दिल्ली में नलिनी जी और अंजू जी के साथ पूरी योग सीड पिंक टीम ,जोधपुर में सुरेखा जी और योग सीड पिंक टीम का बहुत सुंदर आयोजन और शहीदों के परिवार की महिलाओं को सम्मानित करना और रायपुर के एक छोटे से गाँव में डॉ नीलिमा जी द्वारा गाँव की महिलाओं को सम्मानित करना अपने आप में एक अनूठा कार्य था जो जबरदस्त सफल रहा ।


बिना किसी संसाधनों के इस प्रकार के कार्य को सफल करना केवल किसी दिव्य देवी शक्ति की कृपा से ही संभव हो सकता है जो योग सीड परिवार की बेटियों और बहनो के रूप में हमेशा योग सीड के साथ रहतीं हैं ।आप सभी को एक बार फिर शुभकामनाएं और साधुवाद । योग सीड भाग्यशाली है जो आप सबका साथ मिला ,हम सब मिल कर योग सीड के संकल्प को पूरा करने का प्रयास करते रहेंगे ।आप सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की एक बार फिर से अनंत शुभकामनाएँ ।








