अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भक्त माता कर्मा के जीवन से मिलती है श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की प्रेरणा – लालेश्वर साहू

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा कि 15 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आराध्य माँ कर्मा ने अपनी गहन भक्ति भाव से साक्षात भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की अमूल्य शिक्षा मिलती है।

श्री साहू ने कहा कि माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!