अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में शामिल हुईं तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम तरीघाट की सरपंच एवं साहू समाज की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रिका साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। श्रीमती साहू को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है।उनके मनोनयन से पाटन क्षेत्र सहित साहू समाज में खुशी और गौरव का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती चंद्रिका साहू पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। वे लंबे समय से प्रदेश स्तर पर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को संगठित करने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती रही हैं।

उनके कुशल नेतृत्व एवं सक्रिय कार्यशैली के कारण पाटन तहसील साहू संघ का गौरव और सम्मान लगातार बढ़ा है। समाज के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में साहू समाज और अधिक सशक्त तथा संगठित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!