अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

काले कानून और बढ़ते नशे के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा घेराव, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज रायपुर में “विधानसभा घेराव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन मजदूरों से रोजगार की ‘गारंटी’ छीनने वाले कथित काले कानून और विष्णुदेव सरकार के कुशासन के विरोध में किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को अफीमगढ़ में बदला जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की विष्णुदेव सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सूखे नशे का गढ़ बनता जा रहा है और भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी स्वयं इसमें संलिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश को नशे के दलदल में धकेलने का काम कर रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी एस.ए. संपत कुमार, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित प्रदेश भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश के हितों, युवाओं के रोजगार और नशामुक्त समाज के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!