अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर डीह में मां कर्मा जयंती पर 22 मार्च को भव्य आयोजन, सामाजिक कार्यकर्ता होंगे शामिल

अमलेश्वर। स्थानीय साहू समाज न.पा. अमलेश्वरडीह के तत्वावधान में भक्त शिरोमणि मां कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर 22 मार्च 2026, रविवार को भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के अनुसार, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गायत्री साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष झीट उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष करेंगे। साथ सामाजिक पदाधिकारी सहित कई विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले आयोजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के सभी समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!