सिलौटी में भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती
श्रवण साहू कुरूद। ग्राम सिलौटी में भक्त माता कर्मा की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुरूद के पूर्व विधायक एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए माता कर्मा के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेखराम साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति और समाज कल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संदेश दिया कि सच्ची श्रद्धा, समर्पण और कठिन परिश्रम के साथ की गई समाज सेवा ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उनके विचार हमें एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
भव्य शोभायात्रा और एकरूपता की मिसाल
जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम में भव्य रैली व पदयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का मुख्य आकर्षण महिलाओं की एक समान वेशभूषा रही। इसकी प्रशंसा करते हुए लेखराम साहू ने सुझाव दिया कि आगामी वर्षों में पुरुष भी इसी तरह एक वेशभूषा में सपरिवार सम्मिलित हों, ताकि आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ सके।पूरे ग्राम भ्रमण के पश्चात रैली का समापन विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर ग्राम सिलौटी के सरपंच अनिल शिंदे, साहू समाज के ग्रामीण अध्यक्ष विजय साहू, श्यामू साहू, गिरधारी साहू, द्रोणाचार्य साहू, जागेश्वर साहू, शिव प्रसाद पटेल, कुलेश्वर साहू, लेख राम सिन्हा, गिरधर मारकंडे, पीतांबर साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं ग्रामीण उपस्थित थे।







