चैत नवरात्रि पर ग्राम तारीघाट के महामाया मंदिर में 123 मनोकामना जोत प्रज्वलित

पाटन। पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तारीघाट स्थित प्राचीन महामाया मंदिर में चैत नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर 123 मनोकामना जोत प्रज्वलित की गई है। नवरात्रि के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, उपसरपंच प्रकाश गिर गोस्वामी, तोरण सिन्हा, जय राम सिन्हा, नोहर सिन्हा तथा कार्तिक साहू सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी गोलू गोस्वामी द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान माता की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न कराई जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने चैत नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर ग्राम की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रतिदिन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।








