अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

6 महीने से अधूरी पुलिया और नाली निर्माण, बढ़ी जनता की परेशानी, ठेकेदार की दिख रही है लाफरवाही पालिका प्रशासन पर उठे सवाल

अमलेश्वर। दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य पिछले 6 महीनों से कछुआ चाल में चल रहा है। निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों तथा अमलेश्वर डीह से पाटन जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निर्माणाधीन पुलिया में खुले सरिया दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन ठेकेदार पर मेहरबान बना हुआ है, जिसके चलते कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। वहीं साइड इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर भी नागरिक सवाल खड़े कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमलेश्वर डीह में पुलिया और नाली निर्माण की शुरुआत कुंवार नवरात्रि में की गई थी, लेकिन चैत नवरात्रि तक भी कार्य अधूरा है। इस पूरे समय में ठेकेदार निर्माण कार्य पूर्ण कराने में असफल रहा है, जबकि पालिका प्रशासन इस मामले में मौन साधे हुए है।

लोक निर्माण विभाग के सभापति डॉ. आलोक पाल ने बताया कि निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से किया जा रहा है। ठेकेदार से लगातार संपर्क कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है, जिससे नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य बरसात के बाद शुरू हुआ था, लेकिन जिस गति से काम चल रहा है, उसे देखते हुए आशंका है कि अगली बरसात आने तक भी कार्य पूरा नहीं होगा। इससे स्पष्ट है कि यह कार्य एक साल तक भी खिंच सकता है।

नगरवासियों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराने एवं जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!