अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत तर्रा में साप्ताहिक बाजार की नीलामी 29 मार्च को

पाटन,तर्रा। कार्यालय ग्राम पंचायत तर्रा, जनपद पंचायत पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.) द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि ग्राम पंचायत तर्रा के साप्ताहिक बाजार की नीलामी वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) हेतु आयोजित की जाएगी।

यह नीलामी दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे ग्राम पंचायत भवन तर्रा में संपन्न होगी। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं।

नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीकर्ताओं को पूर्व में ₹10,000 की राशि जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी के तुरंत बाद सफल बोलीदाता को कुल राशि का 50 प्रतिशत जमा करना होगा तथा शेष राशि निर्धारित समयावधि में जमा करनी होगी।

ग्राम पंचायत द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नीलामी से संबंधित सभी विवादों का अंतिम निर्णय पंचायत का होगा। साथ ही, नियमों के उल्लंघन या निर्धारित शर्तों का पालन न करने पर नीलामी निरस्त की जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी मीडिया को युवा सरपंच विपिन चंद्राकर ने शेयर किया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!