अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन के रामनवमी महोत्सव में शामिल हुए

पाटन।श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर पाटन नगर में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य एवं विशाल शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन किए एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि,शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन,युवा, मातृशक्ति एवं नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। नगर में जय सियाराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य,धर्म और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और समाज में प्रेम,भाईचारा एवं सद्भाव कायम रहे।

चलित झांकी महाकाल अधौरी ग्रुप बाजार चौक खोपली और कल्याणी धूमाल ग्रुप केसरा के द्वारा डीजे डांस,आतिशबाजी का शानदार प्रस्तुति दर्शकों का मन मोह लिया।

इस मौके पर मुख्यरूप से राकेश ठाकुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,पुरुषोत्तम कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साहू,राजेश ठाकुर,हेमंत देवांगन,तरूण बिजौर,जनपद सदस्य दिनेश साहू,लक्ष्मीनारायण पटेल,बलदाऊ भाले,आभाष शर्मा,सरजू साहू,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी,भेदप्रकाश वर्मा,महेंद्र वर्मा,संतोषी तिवारी,युवराज साहू,विनय पटेल,मनीष पटेल,डा हेमंत साहू,श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!