अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम ढौर में 1010वीं कर्मा जयंती का भव्य आयोजन, समाजिक एकता और संस्कार पर दिया गया जोर

सेलुद, 28 मार्च। तहसील साहू संघ पाटन के असनारा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढौर में आज स्थानीय साहू समाज के तत्वावधान में कर्मा मंदिर प्रांगण में 1010वीं कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ हुई। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे अतिथि स्वागत, उद्बोधन एवं सर्व समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा दोपहर 3 बजे प्रसाद वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में सुरेंद्र साहू संगठन सचिव, श्रीमती विमला साहू उपाध्यक्ष, महेंद्र साहू महासचिव, मेघा ठाकुर सरपंच, ग्राम पंचायत ढौर, श्रीमती खेमिन साहू, तनुजा साहू,संतोष साहू,रवि साहू ओमप्रकाश साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता असनारा परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष किशन हिरवानी ने की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इकाई अध्यक्ष दानी राम साहू के नेतृत्व में सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया तथा श्रीफल, मोमेंटो एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण में उन्होंने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा स्थानीय भवन हेतु शौचालय निर्माण की मांग रखी।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि देवेंद्र चंद्रवंशी ने समाज में एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भक्त शिरोमणि माता कर्मा सर्व समाज की आराध्य देवी हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना आज की आवश्यकता है। उन्होंने शौचालय निर्माण की घोषणा भी की।

तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समाज को नशामुक्त रहने, मुख्यधारा से जुड़ने एवं संस्कारवान परिवार निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम भरर में 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।

परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने बताया कि साहू समाज में आदर्श विवाह की शुरुआत ग्राम ढौर से हुई थी, जो आज 23 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है। संगठन सचिव सुरेंद्र साहू ने सामाजिक एकता एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया तथा युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ने की प्रेरणा दी। वहीं उपाध्यक्ष विमला साहू ने समाज में बढ़ते अंतर्जातीय विवाह पर चिंता व्यक्त की।

इस अवसर पर संरक्षक – नरेंद्र कुमार साहू, गिरीश कुमार साहू ,सलाहकार – जितेंद्र हिरवानी, डॉ. बी.के. साहू,अध्यक्ष – दानीराम साहू,उपाध्यक्ष – कौशल साहू, दीपमाला साहू,संगठन सचिव – रुपेश साहू, अन्नू साहू
कोषाध्यक्ष – महेंद्र साहू,सचिव – शिवकुमार साहू
परिक्षेत्र प्रतिनिधि – किशन लाल साहू,मीडिया प्रभारी – लक्ष्मीकांत साहू,संयोजक (युवा प्रकोष्ठ) – देवेंद्र साहू,संयोजक (महिला प्रकोष्ठ) – तिलेश्वरी साहू
प्रचार सचिव – कोमल साहू,प्रचार सचिव (महिला) – हीरावती साहू,सह सचिव (महिला) – नीलम साहू सहित कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!