अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री आवास योजना के अपात्र हितग्राही जनपद पंचायत पाटन को बनाएंगे अपना आशियाना ,हितग्राही मुलक कार्यो की मांग को लेकर करेंगे जनपद घेराव 

पाटन। पाटन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतो में इस वर्ष मनरेगा का कार्य प्रारंभ नहीं होने की वजह से मजदूर के पास बेरोजगारी का आलम है काम न मिलने की वजह से मजदूरों की आर्थिक  स्थिति काफी खराब होती जा रही है और पलायन की स्थिति बन रही है साथ ही साथ जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिकारियों की मनमानी की वजह से हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है पाटन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास की हितग्राहियो को अपात्र कर दिया गया है इस वर्ष टोटल 733 प्रधानमंत्री आवास अपात्र किए गए हैं जबकि ग्राम सभा द्वारा हितग्राहियों को पात्र कर सूची विभाग को भेजी गई है।

जनपद पंचायत पाटन में अधिकारियों से चर्चा करने पर गोल -गोल जवाब देकर मामले को टालने का प्रयास किया जाता है एक तरफ जनपद पंचायत पाटन ग्राम सभा को मानने की बात करता है तो दूसरी तरफ ग्राम सभा के आदेश को नकारते हुए नोडल अधिकारी भेज कर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियो को अपात्र करने की रणनीति बनाते हैं पूरे 1 साल के अंदर-अंदर ग्रामीण अंचल के मजदूर काफी परेशान हो चुके और अधिकारियों की मनमानी की वजह से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जनकल्याण समिति के सदस्य युगल आडिल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए हितग्राही जमीन का दस्तावेज देने को तैयार हैं लेकिन अधिकारी लेने को तैयार नहीं है अधिकारी राज इतना हावी हो चुका है कि जनप्रतिनिधियों की बातों का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है जनपद और सरपंचों की बातों को गंभीरता से ना लेना यह जनता से जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान है अधिकारी अपना ताकत दिखाने के लिए इस तरह की मनमानी लगातार कर रहे हैं जिसकी वजह से आज जनता अपनी मांगों को लेकर स्वयं सड़कों पर उतरने को तैयार है विगत तीन माह से  पूर्व में मनरेगा में किए गए कार्यों का मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया है साथ ही साथ विगत तीन माह से वृद्धा पेंशन निराश्रित पेंशन विकलांग पेंशन की राशि जारी नहीं की गई है जिसका खामियाजा बुजुर्ग विकलांग व्यक्ति उठा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आडिल ने बताया कि हमारी मांग पर विचार नहीं किया गया तो भविष्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा जरूरत पड़ने पर आत्मदाह जैसे आत्मघाती कदम भी उठाने को मजदूर मजबूर हो सकते हैं जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी आंदोलन में प्रमुख रूप से जनकल्याण कल्याण समिति के सदस्य राकेश ऑडिल ,अशोक साहू, रुपेश कुर्रे, अशोक शर्मा  ,भक्तु गायकवाड़ ,रामचंद्र वर्मा ,मोती बघेल ,सुरेश निषाद ,रुपनारायण वर्मा, अजय टिकरीहा, मुकेश वर्मा ,तरुण साहू ,कृष्णा साहू अधिकांश गांव के सरपंच  पंचगण और जनप्रतिनिधि के अलावा सैकड़ो मजदूर आवास हितग्राही और पेंशन हितग्राही उपस्थित रहेंगे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!