अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भिलाई में 10 अप्रैल को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 5900 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग, 09 अप्रैल 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग तथा क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कैलाश नगर, भिलाई स्थित क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के परिसर में संपन्न होगा।

जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के कुल 20 नियोजकों द्वारा 5900 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न योग्यताधारी आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी और पदों का विवरण रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों को सूचित किया गया है कि ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध पदों हेतु आवेदन करने के लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। आवेदक ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं तथा 10 अप्रैल को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!