अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

किसान का आरोप शासकीय भूमि पर अवैध मिट्टी उत्खनन से खेत को भारी नुकसान, कार्रवाई की मांग

मल्टी स्पोर्ट्स सिटी प्रबंधन पर किसान का आरोप

अम्लेश्वर पाटन। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगरघटा, जिला दुर्ग के निवासी शिरीष चंद्र अग्रवाल किसान ने जिला प्रशासन को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके खसरा क्रमांक 485 स्थित खेत के आसपास शासकीय भूमि पर बने बरसाती नालों से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे उनके खेत के आवागमन मार्ग में बाधा उत्पन्न हो रही है और खेत को गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस पूरे मामले में विमल अग्रवाल (मल्टी स्पोर्ट्स सिटी) तथा उनके मैनेजर दिलीप मिश्रा की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि बीते 3-4 वर्षों से लगातार नाले के किनारों से छेड़छाड़ कर खेत तक पहुंचने के रास्ते को प्रभावित किया जा रहा है तथा खेत की सुरक्षा हेतु बनाए गए बांध को भी तोड़ा गया है।

किसान ने बताया कि इस कृत्य से उसकी खेती प्रभावित हो रही है और उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNNS) की धाराओं 303, 324, 326, 270, 329 सहित पर्यावरण संरक्षण अधिनियम एवं जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही, किसान ने प्रशासन से नाले के किनारों पर पक्की दीवार निर्माण कराने एवं हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

किसान ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने को बाध्य होंगे।

वही मगरघटा के निवासी मनोज यादव और ग्रामीणों का कहना है कि 484 खसरा नंबर की खोदाई की है जिसका पटवारी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया साथ ही गांव देवंता भैंसासुर के आस पास के जमीन को भी नुकसान पहुंचा है।जिसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई है।

वर्जन: मल्टी स्पोर्ट्स सिटी के द्वारा अवैध कब्जा की जा रही है साथ ही शासकीय भूमि से अवैध खनन मिट्टी का कर रहे हैं और गांव के देवंता भैंसासुर के पास की जमीन को भी कब्जा किया जा रहा है।

सोहन निषाद पार्षद पीआईसी मेंबर नगर पालिका अम्लेश्वर

वर्जन: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र के ग्राम मगरघटा में अवैध रूप से मिट्टी खनन की शिकायत सामने आई है जिसकी जांच की जा रही है, जांच उपरांत दोषी के ऊपर उचित कार्रवाई की जायगी। एसडीएम पाटन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!