ट्रैक्टर चलाकर कुलपति ने की बीज बोआई, अक्षय तृतीया पर मना “अक्ति तिहार”

दुर्ग। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन में “अक्ति तिहार” कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना रहे। विशिष्ट अतिथियों में कुलसचिव श्री यशवंत केराम, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जितेंद्र सिंह एवं निदेशक शिक्षण एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. मंगल सिंह पैंकरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ. अमित दीक्षित ने की।
कार्यक्रम के अंतर्गत वैज्ञानिक पद्धति से खेत में बीज की बोआई की गई। इस दौरान कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर कृषि कार्य का शुभारंभ किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि अक्षय तृतीया भारतीय संस्कृति का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो समृद्धि, शुभारंभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य अक्षय फल प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि एवं परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत अतिथियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा किया गया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।








