अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर पालिका, अटल परिसर में घटिया निर्माण कार्य उजागर, चार माह में ही उखड़ने लगी पेंट

अम्लेश्वर। दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के हृदय स्थल में स्थित अटल परिसर में किए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण के महज चार माह के भीतर ही परिसर की पेंट उखड़ने लगी है तथा कई स्थानों पर दरारें भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पालिका प्रशासन एवं ठेकेदार की मनमानी के चलते घटिया निर्माण कार्य किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए नगरवासियों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका जताई है और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ज्ञात हो कि 25 दिसंबर को नगर पालिका प्रशासन द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इस कार्यक्रम में पालिका प्रशासन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
अब अल्प समय में ही परिसर की स्थिति खराब होने लगी है ,प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं तथा नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। पालिका क्षेत्र के एक भाजपा नेता के द्वारा बताया जा रहा है कि विगत एक हफ्ते से अटल परिसर प्रकाश व्यवस्था भी बंद पड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!