पाटन में अवैध मुरम खनन के विरोध में प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध मुरम खनन के विरोध में आज नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को ज्ञापन सौंपा गया।


इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, छाया पार्षद, विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय भूमि से लगातार अवैध रूप से मुरम का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है तथा पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में और उग्र आंदोलन किया जाएगा।








