अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम भरर में दो दिवसीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जामगांव आर। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में ग्राम भरर में 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित दो दिवसीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

कलश यात्रा में स्थानीय साहू समाज की महिलाओं के साथ-साथ पांचों परिक्षेत्रों की 99 इकाइयों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कलश यात्रा में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू, संगठन सचिव भुवनेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष विमल साहू, महासचिव महेंद्र साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू, टेस राम साहू, डीजेंद्र साहू, मधुकांत साहू, पुष्पेंद्र साहू सहित स्थानीय अध्यक्ष परमानंद साहू एवं उनकी टीम की उपस्थिति में हुआ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कलश यात्रा के पश्चात महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिला पदाधिकारी शामिल होंगी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रामशिला साहू, प्रदेश महिला संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंद्रिका साहू, जिला साहू संघ दुर्ग की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू साहू, महिला संयोजिका दुर्ग श्रीमती ललेश्वरी साहू, जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू तथा ग्राम पंचायत भरर की सरपंच कौशल्या साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती साहू, उपाध्यक्ष तेलीगुंडरा परिक्षेत्र द्वारा किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!