अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का भव्य एवं सफल आयोजन—लालेश्वर साहू ने अपने टीम के साथ किया आभार प्रकट 

पाटन। तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन के उपलक्ष्य में तहसील, परिक्षेत्र एवं स्थानीय साहू समाज भरर के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, युवा साथियों, मातृशक्ति, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी महानुभावों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू सहित प्रदेश स्तर के सामाजिक पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का विशेष रूप से हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। माँ कर्मा जयंती के पावन अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों का एक मंच पर एकत्रित होना तथा सामूहिक आदर्श विवाह, चिकित्सा शिविर जैसे पुण्य कार्यों का सफल आयोजन हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे सभी का अथक परिश्रम, समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना निहित है। मंच व्यवस्था, अतिथियों का स्वागत, भोजन व्यवस्था, दूल्हा-दुल्हन एवं अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित प्रत्येक क्षेत्र में सभी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशेष रूप से उन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने दिन-रात लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में अमूल्य योगदान दिया। साथ ही 99 इकाई के दानदाताओं, विशेष सहयोगकर्ताओं एवं समस्त सहयोगियों का भी हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सहयोग के बिना इस प्रकार का विशाल आयोजन संभव नहीं हो पाता।

आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया है। यह संदेश देता है कि एकजुटता से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन भविष्य में भी इसी प्रकार बना रहे, जिससे आगामी सभी सामाजिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होते रहें।

पुनः आप सभी को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद।

लालेश्वर साहू,अध्यक्ष,महेन्द्र कुमार साहू,महासचिव,उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू, श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद साहू, संगठन सचिव श्रीमती भुनेश्वरी साहू,कोषाध्यक्ष नारद साहू,तहसील साहू संघ, पाटन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!