अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को नीलम राजेश चंद्राकर ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर टॉप टेन में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने गांव, परिवार एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्रीमती चंद्राकर ने अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि घबराने या निराश होने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर मेहनत और लगन से निश्चित रूप से आने वाले समय में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बेहतर अंक प्राप्त कर अपने तथा अपने गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!