अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सुशासन तिहार-2026’ के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित
दुर्ग, 01 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने ’सुशासन तिहार-2026’ को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि 1 मई 2026 से ’सुशासन तिहार-2026’ का आगाज हो गया है। यह विशेष अभियान और जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 10 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 10 जून तक की अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और न ही किसी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान करेंगे। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।






