अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बेटियों ने पिता को दी मुखाग्नि, समाज के लिए बनी प्रेरणा,14 मई को होगा स्व. क्रांति कुमार गजेंद्र का संपूर्ण कार्यक्रम

भाखरा। विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम गाड़ाडीह (आर) निवासी स्वर्गीय क्रांति कुमार गजेंद्र का अस्वस्थता के चलते 5 मई 2026, मंगलवार की मध्यरात्रि निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय क्रांति कुमार गजेंद्र रेलवे विभाग में पदस्थ थे। वे अपने मिलनसार, सहज और हंसमुख स्वभाव के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनकी अंतिम यात्रा 6 मई को प्रातः 10 बजे निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन एवं शुभचिंतक शामिल हुए।

उनकी दो पुत्रियां कु. पलक गजेंद्र एवं नेहा गजेंद्र ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। यह दृश्य समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश बनकर सामने आया। आज बेटा और बेटी के बीच का भेद तेजी से समाप्त हो रहा है तथा समाज में दोनों को समान अधिकार और सम्मान मिल रहा है।

स्वर्गीय श्री गजेंद्र, स्वर्गीय बंशीलाल गजेंद्र के सुपुत्र तथा डागेश्वर गजेंद्र के बड़े भाई थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय क्रांति कुमार गजेंद्र का दशगात्र, शांति पाठ एवं संपूर्ण कार्यक्रम 14 मई 2026 को ग्राम गाड़ाडीह (आर) में आयोजित किया जाएगा। इसमें समाजजन, इष्टमित्र एवं शुभचिंतकों से उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!