पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कुम्हारी में The Great Alumni Meet 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ

रायपुर। कुम्हारी पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में The Great Alumni Meet 2026 का आयोजन शाला विकास समिति,शाला परिवार एवं भूतपूर्व छात्रों द्वारा किया गया जिसमें सन् 1984 से 2010 तक के कुल 211 छात्रों ने भाग लिया साथ ही पूर्व प्राचार्य सहित 111 शिक्षकों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया सर्वप्रथम तिलक लगाकर सभी भूतपूर्व छात्रों एवं शिक्षकों का पंजीयन कर बाजे गाजे के साथ सभी बेचों का एवं पूर्व प्राचार्य,शिक्षकों का स्वागत तत्पश्चात सभी सेवानिर्वित प्राचार्य,वर्तमान प्राचार्य,शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित स्कूल के वर्तमान छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत प्रस्तुत प्रथम पाली में सभी प्राचार्यों,शिक्षकों, सेवानिर्वित शिक्षकों का साल,श्रीफल एवं बेच लगाकर स्वागत सभी भूतपूर्व छात्रों द्वारा किया गया
स्वागत भाषण वर्तमान प्राचार्य श्रीमति विजया श्रीवास्तव द्वारा दिया गया सभी छात्रों को वर्तमान में स्कूल की स्थिति तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन से अवगत कराया तत्पश्चात सभी बेचों के छात्रों को स्कूल से जुड़े कुछ यादें साझा करने तथा सम्पूर्ण परिचय नाम,काम,धाम सबके समक्ष रखने हेतु 10 मिनट का समय दिया गया पता चला कि जो गलवाल युद्ध,ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए लड़ाई लड़े ऐसे योद्धा इस स्कूल से पढ़ के निकले हैं,भारत सरकार में मौसम विभाग के वैज्ञानिक,बॉम्बे कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल,अन्कोलॉजी विभाग में रिसर्च करने वाले,कुछ उच्च खेती करने वाले कृषक,बिजनेसमेन,प्रोपेसर तथा अन्य क्षेत्रों में अपने स्कूल का नाम रोशन करने वाले भूतपूर्व छात्रों की उपस्थिति रही उन्होंने अपने परिचय के साथ अपने अंदर के प्रतिभा जैसे किसी ने गीत,कविता,तो किसी ने डांस के माध्यम से अपना प्रस्तुति रखा वर्तमान छात्रों द्वारा बारह मासी,संबलपुरी तथा सांस्कृतिक नृत्यों का रंगारंग प्रस्तुति शामिल रहा साथ ही प्रतिभावान छात्र कु.रिया साहू जो कि 12 वीं बोर्ड परीक्षा में छःग के टॉप 10 में 4 था स्थान प्राप्त करी है,कु.साक्षी देवांगन जो कि 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर 8 वां स्थान प्राप्त करी हैं ऐसे और भी छात्र छात्रो का सम्मान किया गया शाला विकास समिति अध्यक्ष दुबे ने कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से रखा कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में तथा अपने जीवन में अस्त व्यस्त रहते हैं अलमुनि मिट के माध्यम से एक दूसरे से मिलना हो गया हाल चाल प्राप्त हो गया द्वितीय पाली में भोजन अवकाश दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक एक घंटे का सामूहिक भोजन रखा गया।



कार्यक्रम का रूपरेखा कार्यकारणी सदस्य निर्माण कर पिछले 20 दिनों में तैयार किया गया सदस्यों में शाला विकास समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे,सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव,सदस्य दीपक बैस,तनय जैन,हरिदास वैष्णव,अनिल भाई चौहान,नीलम बंजारे,नीतू पॉल साथ ही भूतपूर्व छात्रों में से नीलेश पॉल,हितेश वरु,अशोक राठी,विशाल राठौड़,कृष्णा राठी आदि के साथ स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण स्कूल स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में इस स्कूल में पूर्व में शिक्षक रहे और छात्र रहे जो दिवंगत हो चुके उनको सामूहिक रूप से 2 मिनट के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया आभार एवं कार्यक्रम समापन प्रकट सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव ने किया यादव ने कहा कि यह 15 से 20 वर्ष के लंबे अंतराल में यह कार्यक्रम सुनिश्चित हो पाया हैं आने वाले समय में भी प्रयास करेंगे कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर कर पाए अंत आप सभी समय निकलकर पधारे उसके लिए हृदय से आभार भव्य आतिशबाजी एवं सामूहिक नृत्य के साथ सभी अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किए भूतपूर्व छात्रों द्वारा स्कूल को कुछ विशेष सहयोग भी प्राप्त हुआ।



