अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम मर्रा में 786 आवेदन प्राप्त, 136 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण – विभिन्न योजनाओं के हितग्राही हुए लाभान्वित

दुर्ग, 14 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के ग्राम मर्रा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 786 आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 136 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में पूरी की जाएगी।

शिविर में दैमार, सेलूद, गाड़ाडीह, बठेनी, धौराभांठा, मर्रा, गुजरा, फेकारी, मटंग, पंदर, परसाही, सांतरा, सेमरी एवं द. मोखली के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। लखपति दीदी योजना अंतर्गत भारती वर्मा, पुष्पा पाटिल, दानेश्वरी वर्मा, प्रीति यादव एवं मंजू वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राही अवध निर्मलकर, रत्ना मानिकपुरी, किसन यादव, धर्मिन बाई, रामकुमार साहू एवं सावित्री राजपूत को आवास की चाबी सौंपी गई। खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राही योगिता वर्मा, खिलेश्वरी, तामेश्वरी, पूजा, आत्माराम बारले, रानी गायकवाड़, रमा बाई वर्मा, रत्ना कावडे एवं राजकुमारी को राशन कार्ड वितरित किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं कविता वर्मा, चित्रा महिलांगे, गीता पटेल एवं कल्याणी बघेल को मच्छरदानी प्रदान की गई। स्वच्छताग्राही दीदियों एवं ग्राम पंचायत मटंग में नए शौचालय निर्माण कराने वाले 5 हितग्राही पुष्पा मधुकर, रमेश कुमार, रश्मि ठाकुर, अनिता वैष्णव एवं डाली यादव को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 10 हितग्राही स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र तथा 2 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती क्रीर्ति नायक,उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, जनपद सदस्य पाटन, खेमलाल देशलहरे, सरंपच शैलेन्द्री साहू एवं भूषण भारद्वाज, सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जागेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!