अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में बढ़ती चोरी की घटनाएं, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू की दुकान में भी हुई चोरी

अम्लेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीती रात कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसी टीवी कैमरे में चोरों का हरकत हुई कैद।घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर देर रात दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर में रखी लगभग दो से ढाई लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद महेंद्र साहू ने अमलेश्वर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि लॉकर में रखी करीब ढाई लाख रुपए की राशि चोरी हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हालांकि, अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!