अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

​जनपद उपचुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बड़ी घेराबंदी: अशोक साहू को प्रभारी और ऋषि साहू को सौंपी सह-प्रभारी की कमान

​दुर्ग पाटन। जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 के आगामी उपचुनाव के लिए ‘जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी’ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस और भाजपा के पारंपरिक समीकरणों को ध्वस्त करने के लिए पार्टी ने एक तरफ जहां सुशिक्षित व न्यायवादी माटी पुत्र भूपेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेला है, वहीं दूसरी तरफ चुनावी चक्रव्यूह रचने के लिए अपने सबसे अनुभवी और जमीनी दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है।

​जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुकांत साहू के कुशल संचालन व मार्गदर्शन में पार्टी ने इस उपचुनाव के लिए एक बेहद मजबूत और आक्रामक रणनीति तैयार की है। चुनाव को पूरी ताकत से जीतने और बूथ स्तर तक मजबूत घेराबंदी करने के लिए पार्टी के दो बड़े चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

​पूर्व सरपंच व समाज प्रमुख अशोक साहू बने चुनाव प्रभारी पार्टी के कुशल राजनीतिक रणनीतिकार अशोक साहू को इस उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अशोक साहू वर्तमान में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (दुर्ग ग्रामीण) के जिला महामंत्री होने के साथ-साथ स्थानीय साहू समाज तरीघाट के अध्यक्ष भी हैं। पूर्व में ग्राम तरीघाट के सफल सरपंच रह चुके अशोक साहू के पास ग्रामीण राजनीति और प्रशासनिक कार्यों का लंबा व व्यावहारिक अनुभव है। उनके इसी कुशल अनुभव के दम पर पार्टी ने चुनावी कमान उनके हाथों में सौंपी है।

​चुनावी रणनीतिकार ऋषि साहू को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी ने संगठनात्मक मोर्चे पर लोहा मनवा चुके ऋषि साहू को चुनाव का सह-प्रभारी बनाया है। ऋषि साहू वर्तमान में नगर साहू समाज उतई के संगठन सचिव और जिला अध्यक्ष हैं। ऋषि साहू के कुशल नेतृत्व और जमीनी पकड़ का ही नतीजा था कि पूर्व में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पार्षदों की जीत दर्ज कराई थी। उनके इसी चुनावी मैनेजमेंट और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें सह-प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
​”बीजेपी-कांग्रेस के बीच भारी पड़ेगी माटीवादी सोच”
​जिला अध्यक्ष मधुकांत साहू, प्रभारी अशोक साहू और सह-प्रभारी ऋषि साहू की इस तिकड़ी ने क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को बेहद दिलचस्प बना दिया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अशोक साहू और ऋषि साहू का साहू समाज और आम जनता में गहरा प्रभाव है। इस मजबूत टीम के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्याशी भूपेंद्र साहू की दावेदारी ने विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी इस बार केवल चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि क्षेत्र के हक और माटी की अस्मिता के लिए ऐतिहासिक जीत दर्ज करने उतर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!