जनता का विश्वास, विकास का संकल्प और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है — श्रीमती कीर्ति नायक

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक–04 के उप चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्री सुरेंद्र साहू की नामांकन रैली आज जनउत्साह, संगठनात्मक एकजुटता एवं व्यापक जनसमर्थन के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं एवं उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रियल बोर्ड के अध्यक्ष एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्री राजीव अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, पार्टी पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा एवं मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं संगठन की मजबूती स्पष्ट रूप से दिखाई दी।



इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि क्षेत्र क्रमांक–04 का उप चुनाव विकास, जनविश्वास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सदैव अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आधारभूत संरचना विकास, सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, किसान हितैषी योजनाएं, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कल्याण की योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
श्रीमती कीर्ति नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, जो निरंतर समाज के बीच रहकर जनसेवा का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विकास कार्यों, शासन की योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता का स्नेह एवं कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है और यही ऊर्जा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।
नामांकन रैली के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे कार्यक्रम स्थल पर “नरेंद्र मोदी जी जिंदाबाद”, “विजय बघेल जी जिंदाबाद”, “विष्णु देव साय जी जिंदाबाद” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनचुंबी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं के जोश एवं संगठन के प्रति समर्पण ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
अंत में उन्होंने कहा —
हम सबका उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि क्षेत्र का विकास, जनता की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विकास और जनविश्वास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।



