जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उप चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू की स्थिति मजबूत
पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 में आगामी 01 जून को उप चुनाव संपन्न होना है। चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं प्रत्याशियों द्वारा भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।
इस चुनाव में भाजपा से सुरेंद्र साहू, कांग्रेस से श्रीमती उर्वशी साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से भूपेंद्र साहू तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र गायकवाड और चंदन सिंगौर ने अपना नामांकन दाखिल किया है। अब सबकी नजर नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हुई है, जिसके बाद चुनावी रणनीति और मुकाबला और स्पष्ट होगा।
क्षेत्र में वर्तमान माहौल को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। संगठन में उनकी पकड़ और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। पाहंदा (अ) और सांकरा क्षेत्र के मतदाताओं में ट्रिपल इंजन सरकार के समर्थन का माहौल देखने को मिल रहा है।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू लगातार क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क बनाए हुए हैं और जनसमर्थन जुटाने में सक्रिय हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि सुरेंद्र साहू के जनपद सदस्य बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का लाभ आम नागरिकों तक सीधे पहुंचाने में सुरेंद्र साहू महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इसी विश्वास के साथ क्षेत्र के मतदाता सत्ता पक्ष के प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुके हैं। चुनावी चर्चा में फिलहाल उनकी जीत की संभावना प्रबल मानी जा रही है।
वही जनपद प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने कांग्रेस के पलटवार पर कहा कि चुनाव को सामाजिक से जोड़ना ठीक नहीं है मैने मिडिया में भी इस बात की चर्चा की जनपद उप चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है कांग्रेस मुद्दा विहीन है।







