पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
पाटन/अम्लेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुदा सहित ग्राम झीट, मोतीपुर, उफरा, जमराव और कापसी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में वार्ड कार्यकारिणी के साथ-साथ बूथ अध्यक्षों एवं ग्राम प्रमुखों का गठन किया गया। इस गठन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी की पकड़ को मजबूत करना और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित, विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति करती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन की रीढ़ को मजबूत करें तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिल सके।
इस अवसर पर पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का काम किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और जमीनी हकीकत से दूर राजनीति को बेनकाब करना आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, मंडल अध्यक्ष जीतू पटेल, सेक्टर प्रभारी सोहन सोनकर, तुकाराम साहू, युगलकिशोर साहू, परसराम साहू, कमल पटेल, पोषण सेन, अजय यादव, हेमलाल साहू, रामबिशाल साहू, जितेंद्र पटेल, अशोक पटेल, दयालु सिन्हा, कीर्तन साहू, मनोज नारंग, लोकेश साहू, जीवन साहू, भागवत पटेल सहित गांव के विभिन्न कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी परस साहू ने शेयर किया है।



