अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आत्मनिर्भर शक्तिकेंद्र बैठक घुघुवा(क) एवं पहंडोर में सम्पन्न

पाटन। भारतीय जनता पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पाटन मंडल प्रभारी संतोष सोनी एवं पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर के उपस्थिति में आत्मनिर्भर शक्तिकेंद्र बैठक शक्तिकेंद्र घुघुवा(क) एवं शक्तिकेंद्र पहंडोर में सम्पन्न हुआ।

जिसमें शक्तिकेंद्र घुघुवा(क) अंतर्गत बूथ घुघुवा(क), करसा, गभरा, करगा और शक्तिकेंद्र पहंडोर अंतर्गत बूथ पहंडोर, बेंदरी, महकाखुर्द, महकाकला एवं परेवाडीह बूथ के अध्यक्ष, सचिव एवं बी एल ए 2 एवं बूथ समिति के सदस्यगण कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और निष्क्रिय लोगों को बदलने तथा आपसी मेल मुलकात के लिए बैठक में सभी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना एवं अपना अपना अमूल्य योगदान भाजपा पार्टी को देकर पार्टी को मजबूत बनाने पर ध्यान देने का निर्देश दिए। सभी बूथ में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मन की बात सुनना है और उसके बाद बैठक रखना है जबकि इसके पहले के रविवार को शक्तिकेंद्र का बैठक प्रत्येक माह में आयोजित करना है।

बैठक में सभापति और शक्तिकेंद्र पहंडोर के प्रभारी प्रणव शर्मा, शक्तिकेंद्र घुघुवा(क) के प्रभारी हरप्रसाद आडील एवं समस्त बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता, बूथ में निवासरत सांसद प्रतिनिधि, विद्यालय के अध्यक्षगण, सहकारी समिति पहंडोर के अध्यक्ष, सरपंच, पंचगण मंडल एवं जिला के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!