नौतपा की तपिश भी नहीं रोक पा रही जनसेवा का संकल्प : सुरेंद्र साहू का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी

पाटन-अमलेश्वर। नौतपा की भीषण तपिश और लगभग 45 डिग्री तापमान की कड़ी परीक्षा भी जनसेवा के संकल्प को नहीं रोक पा रही है। जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर आम मतदाताओं से आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।
सुबह से देर रात तक चल रहे सघन जनसंपर्क अभियान ने यह साबित कर दिया है कि जिसका इरादा मजबूत हो, उसके हौसलों को कोई तपिश पिघला नहीं सकती।
गांव, गरीब, किसान और आम जनता के हितों के लिए सतत संघर्ष से तपकर निकले एक शिक्षित, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सुरेंद्र कुमार साहू को क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन लगातार मिल रहा है।
क्षेत्र के मतदाता अब केवल भावनात्मक नारों से नहीं, बल्कि विकास, शिक्षा और संघर्षशील नेतृत्व को प्राथमिकता देने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।
ग्राम सांकरा से लेकर गृह ग्राम तक सुरेंद्र कुमार साहू लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी कदम से कदम मिलाकर उनके साथ चल रहे हैं।
आने वाले दिनों में यह जनसमर्थन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा तथा जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 में विकास की नई दिशा तय करेगा।
जनता का विश्वास — विकास का संकल्प
जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 की आवाज — सुरेंद्र कुमार साहू



