उपचुनाव के कारण सुशासन तिहार में आंशिक संशोधन, ग्राम पंचायत जामगांव आर में , सोमवार नही बुधवार को लगेगा सुशासन तिहार समाधान शिविर
पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगांव आर में 03 जून दिन बुधवार को विष्णु देव सरकार के सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर निर्धारित समय में आंशिक संशोधन किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्लॉक में आयोजित हो रहे उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए शिविर के आयोजन समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह समाधान शिविर 03 जून को आयोजित होगा।



शिविर में विभिन्न विभागों की स्टॉल एक ही मंच पर लगाई जाएंगी, जहां आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर के माध्यम से शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।



