पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नवनिर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू ने की सौजन्य भेंट मुलाकात
अम्लेश्वर, पाटन विधानसभा के जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 (पाहंदा–सांकरा) उपचुनाव में प्रचंड मतों से विजय प्राप्त करने के उपरांत श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू ने आज भिलाई स्थित निवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर श्री बघेल ने श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्रीमती साहू क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएंगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी।


भेंट के दौरान कांग्रेस नेता आशीष वर्मा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, मंडल अध्यक्ष थानेश्वर यदु, सेक्टर प्रभारी भरत वर्मा, ग्राम सांकरा के उप सरपंच रामशरण बंधे, अनिल सरसीहा, ग्राम पाहंदा के उप सरपंच द्वारिका वर्मा, जनपद सदस्य के पुत्र आर्यन साहू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू की इस विजय को क्षेत्र की जनता के विश्वास और कांग्रेस संगठन की एकजुटता का परिणाम बताते हुए आगामी विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






