घुघवा (क) में 10 लाख रुपये लागत के डोम शेड का भूमि पूजन संपन्न, सांसद को दिया धन्यवाद

पाटन, जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत घुघवा (क) में आज स्थानीय साहू समाज एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयासों से सांसद महोदय द्वारा प्रदत्त 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डोम शेड का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के सभापति सहित साहू समाज के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सांसद महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डोम शेड के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम का समापन सांसद महोदय के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे साहू समाज एवं ग्राम पंचायत घुघवा (क) द्वारा व्यक्त किया गया।






