अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर थाना परिसर में मारपीट और धमकी का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में थाना परिसर के भीतर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित हेमंत साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 8 जून 2026 को दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच अमलेश्वर थाना परिसर में उनके साथ मारपीट की गई।

शिकायत के अनुसार, हेमंत साहू अपने चाचा मोरध्वज साहू की जमानत संबंधी कार्यवाही के सिलसिले में थाना पहुंचे थे। इसी दौरान अनिता साहू, उनके पति उमेश साहू तथा उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उल्लेखनीय है कि उमेश साहू नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

आवेदक ने अपनी शिकायत में बताया है कि घटना को थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों ने भी देखा। मामले की लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। थाना परिसर में हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!