अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर अमलेश्वर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

अमलेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही नागरिकों से योजनाओं के प्रभाव एवं सरकार के कार्यों पर फीडबैक भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष राजू साहू, पार्षद आलोक पाल सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गिरधर साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गिरधर साहू के निवास पर संपन्न हुआ, जहां नागरिकों ने सहभागिता कर अपने विचार साझा किए। तत्पश्चात श्री अग्रवाल सांकरा और झीट के लिए रवाना हुए और जन संवाद में शामिल होंगे।मंडल अध्यक्ष कमलेश्वर चंद्राकर भी साथ में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!