ग्राम विकास समिति उरला के अध्यक्ष छन्नू बंजारे का हुआ सम्मान

दुर्ग। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के अंतर्गत ग्राम उरला के ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष छन्नू बंजारे का विशेष सम्मान किया गया समाज सेवी रामकुमार साहू के द्वारा इस अवसर पर ग्राम के चहमुखी विकास पर चर्चा किया गया।
जागृत दास बंजारे जी( उपाध्यक्ष सतनामी समाज अहिवारा विधानसभा) ने गांव के कुछ प्रमुख समस्याओं पर ध्यान आकर्षण कराया। इस अवसर पर छन्नू बंजारे ने कहा कि गाँव के विभिन्न कार्यों को धरातल पर लाने कि जरूरत है।
जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा , स्वास्थ्य ,कृषि, बढ़ते नशाखोरी में नियंत्रण के साथ ही साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मैं सहभागिता प्रदान करना हमारे ग्राम विकास समिति का लक्ष्य रहेगा। सभी वरिष्ठजनों ने अपने-अपने विचार रखें।


जिसमें मुख्य रूप से ग्राम विकास समिति के कोषाध्यक्ष विष्णु देवांगन जी , प्रहलाद पटेल जी, श्यामरतन साहू जी ,मणित पटेल जी, लक्ष्मण निर्मलकर जी, विपिन पाल जी, तहसील साहू संघ भिलाई चरोदा के अध्यक्ष दीपक साहू जी, कथा वाचक हरीश साहू जी, दीपक वर्मा जी, रविकांत मानिकपुरी जी, ओंकार साहू, चंद्रेश साहू, ग्राम विकास समिति के सचिव उत्तम निर्मलकर सहित वरिष्ठ समाजसेवी एवं ग्रामीण जनउपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कथा वाचक हरीश साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन रविकांत मानिकपुरी जी ने किया।






