अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पीएम श्री सेजस कुम्हारी में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का उल्लासपूर्ण समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कुम्हारी। पीएम श्री सेजस कुम्हारी में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव, सदस्य दीपक सिंह बैस तथा विशेष अतिथि कैलाश नागवंशी (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला धरमपुरा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विजया श्रीवास्तव ने की।

समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने समर कैंप में अर्जित कौशल एवं ज्ञान का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। शिविर में बच्चों को ज्वेलरी मेकिंग, गीत-संगीत, नाटक, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, फन विद साइंस, फन विद मैथ्स तथा हेल्थ एंड हाइजीन जैसी उपयोगी एवं रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री कैलाश नागवंशी द्वारा प्रस्तुत रोचक मैजिक शो रहा, जिसने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समर कैंप के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, नई-नई विधाओं को अपनाने तथा अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। समर कैंप का यह आयोजन बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!