शासकीय प्राथमिक शाला कौही में प्रवेशोत्सव पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया और पांचवीं के बच्चों को विदाई दी गई
पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार मंगलवार 16 जून को बच्चों के स्कूल आने से माहौल खुशनुमा हो गया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कौही में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया। साथ ही गत शिक्षा सत्र में कक्षा पांचवी उत्तीर्ण बच्चों को विदाई दी गई।
बच्चों को पहले ही दिन पुस्तक व गणवेश तथा न्यौता भोजन में खीर पूड़ी मिलने से चेहरे खिल गए।


पर गर्मी और उमस से बच्चे परेशान दिखे। जिससे पालकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता देखी गई।
शासकीय प्राथमिक शाला कौही में प्रवेशोत्सव एवं विदाई समारोह में बच्चों को आशिर्वाद प्रदान करने सरपंच श्रीमती लीना साहू, उपसरपंच हेमलाल सोनकर, सांसद प्रतिनिधि कामता साहू, एसएमसी अध्यक्ष गंगाराम साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम,पालक बिरेंद्र मारकण्डे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी, पालकगण व बच्चे उपस्थित रहे।






