अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खाद-बीज की कमी और आवास की मांग को लेकर किसानों का जल सत्याग्रह, पाटन में ऐतिहासिक आंदोलन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्मी गुंडरा में जल कल्याण समिति के अध्यक्ष युगल किशोर आडिल के नेतृत्व में किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा सेवा सहकारी समितियों में खाद-बीज की कमी तथा पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने की मांग को लेकर वृहद स्तर पर जल सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सहकारी समितियों में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अनेक पात्र परिवार अब भी आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण जल में खड़े होकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं।

पाटन विधानसभा क्षेत्र में यह आंदोलन ऐतिहासिक माना जा रहा है। क्षेत्र में पूर्व में भी विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ कई बड़े आंदोलन हुए हैं, लेकिन जल सत्याग्रह का यह स्वरूप पहली बार देखने को मिल रहा है। आंदोलन की व्यापकता और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी के कारण यह प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!