विश्व योग दिवस पर भाजपा अम्लेश्वर मंडल ने किया योगाभ्यास, दिया “करो योग रहो निरोग” का संदेश

अम्लेश्वर, 21 जून। भारतीय जनता पार्टी अम्लेश्वर मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के नेतृत्व में आज विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर आमजन को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने “करो योग, रहो निरोग” का नारा देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, मंडल महामंत्री कैलाश यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधूकांता साहू, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू, ग्राम पंचायत उफरा सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, पार्षद राजू सोनकर, सोहन निषाद, यामिनी मनोज यादव, सुनील शर्मा, सुखदेव साहू, सुनीता साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।







