“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के साथ पाटन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

पाटन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर पंचायत पाटन में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में नन्हें-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, सभापति श्री केवल देवांगन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. कठौतिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।



नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान से जुड़ने तथा अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. कठौतिया ने पूरे विकासखंड के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को “जिंदगी की दो बूंद” अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।



