अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने विधायक देवेंद्र यादव से की सौजन्य मुलाकात, कार्यशैली की सराहना की

अम्लेश्वर/भिलाई। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता उमेश साहू ने सेक्टर-5 स्थित विधायक निवास कार्यालय में विधायक देवेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के बाद उमेश साहू ने विधायक देवेंद्र यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे युवा दिलों की धड़कन हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों के हितों के लिए उनकी सक्रियता उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है।

उमेश साहू ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव का सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोगों में व्यापक सराहना हो रही है।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। उमेश साहू ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल रही है। मुलाकात के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!