अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

बेल्हारी, बटरेल। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गातापर-उमरपोटी के सरपंच रेवाराम साहू उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में हाई स्कूल आगेसरा के व्याख्याता गिरधर वर्मा, पूर्व माध्यमिक शाला बटरेल के प्रधानपाठक डी.आर. वैद्य, शिक्षिका श्रीमती चमेली साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री केशाराम ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती प्रेमीन साहू, विधायक प्रतिनिधि पीलूराम साहू, चोवाराम नेताम, रोजगार सहायक सहित पंचगण, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कक्षा पहली में नवप्रवेशित बच्चों को खीर-पूड़ी खिलाकर, मिठाई से मुंह मीठा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की मेधावी छात्रा कु. साँची साहू, पिता श्री डेमन्त साहू एवं माता श्रीमती हितेश्वरी साहू, जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में अध्ययन हेतु चयनित हुई हैं, का भी सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम को खुशनुमा और प्रेरणादायक बनाने में व्याख्याता गिरधर वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने उत्साह, ज्ञानवर्धक विचारों एवं कविता पाठ से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके प्रेरक प्रस्तुतीकरण की पालकों एवं बच्चों ने खूब सराहना की और उन्हें जोरदार तालियां मिलीं।

अपने संबोधन में सभी अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समग्र कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रधानपाठक बी.आर. निषाद ने शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त अतिथियों, पालकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!