नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति, मंडल पदाधिकारियों ने दी बधाई

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की एल्डरमैन के रूप में नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए एल्डरमैन में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती भारती यादव, मन की बात की मंडल प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हीरालाल साहू एवं रामाधार साहू शामिल हैं।
सभी की नियुक्ति पर अम्लेश्वर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
नवनियुक्त सभी एल्डरमैन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय निकाय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।







