अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, 57 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, अतिथियों ने किया एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण 

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघूवा (क) में आज शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों को गणवेश एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की 57 पात्र छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के अंत में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सभापति प्रणव शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू तथा एसएमडीसी अध्यक्ष प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!