अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय

दुर्ग, 14 जुलाई 2026/ विश्वपटल पर छत्तीसगढ़ की लोक-कला को गौरवान्वित करने वाली, पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्म विभूषण से अलंकृत प्रख्यात पंडवानी गायिका स्व. डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मिलित हुए। उनके पैतृक गृह ग्राम गनियारी (जिला दुर्ग) में आयोजित इस शोक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. डॉ. तीजन बाई केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की शान थीं और आज हम सभी ऐसी महान विभूति को श्रद्धांजलि देने यहाँ एकत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता और राज्य सरकार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि तीजन बाई के अस्वस्थ होने पर सरकार ने पूरी सजगता से उनके बेहतर उपचार के प्रबंध किए थे, यहाँ तक कि राज्योत्सव के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना था और आज उनके अवसान पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। कला जगत में उनके इस अद्वितीय योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्योत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष लोककला अलंकरण सम्मान दिया जाएगा, गृह ग्राम गनियारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण स्व. डॉ. तीजन बाई के नाम पर होगा तथा कला की जीवंत पहचान रहे उनके तंबूरे को रायपुर संग्रहालय में आदरपूर्वक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उनका स्वर्ण अक्षरों में अंकित योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर डॉ. तीजन बाई के पुत्र श्री दिलहरण पारधी एवं अन्य परिजनों से चर्चा कर पारिवारिक हाल-चाल की जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सभा को सांसद विजय बघेल, प्रदेश के पर्यटन संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने स्व. डॉ. तीजन बाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाले। साथ ही अपनी भावमिनी श्रद्धांजली अर्पित की। सभा में उपस्थितजनों ने सभा स्थल पर दो मिनट की मौन रख कर मृतात्मा को मौन श्रद्धांजली अर्पित किये।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्रद्धांजली सभा में पद्मश्री आर.एस. बारले, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, नगर निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूर-दराज से पहुंचे कलाकार, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!