नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के नवनियुक्त एल्डरमेन रामाधार साहू का परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट ने किया सम्मान

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के नवनियुक्त एल्डरमेन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामाधार साहू का परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय साहू संघ की अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत उफरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, उपाध्यक्ष सुखदेव साहू, श्रीमती हेमलता साहू, संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू, सचिव टीकाराम साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर रामाधार साहू का सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के पश्चात समारोह के फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने रामाधार साहू को एल्डरमेन नियुक्त होने पर बधाई दी। सभी ने भक्त माता कर्मा के आशीर्वाद से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज और नगर के विकास के लिए उनके सफल योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।







