अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में विकास घोषणाओं का रहा इंतजार, पाटन क्षेत्र को नहीं मिली नई सौगात

पाटन/अमलेश्वर। विकासखंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, जामगांव (एम) में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक ईश्वर साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। हालांकि कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के अधिकांश सरपंचों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। कुछ सरपंचों को छोड़कर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित सरपंच कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जनपद उपाध्यक्ष सहित सभापति और सदस्यो ने भी बनाई दूरी।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर तथा ग्राम पंचायत जामगांव (एम) की सरपंच श्रीमती तुलसी रोहित साहू ने क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। जनप्रतिनिधियों के अनुसार मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन मिला, लेकिन पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी नई विकास योजना या परियोजना की घोषणा नहीं की गई।

कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा बनी हुई है कि राज्य स्तरीय आयोजन के बावजूद पाटन विधानसभा क्षेत्र को कोई नई विकासात्मक सौगात नहीं मिल सकी। राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ राजनीतिक नेताओं का कहना है कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई नई घोषणा नहीं किए जाने से लोगों में निराशा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!