अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जन्मदिन पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर को उपहार में भेंट किये हाइब्रिड किस्म के नींबू के पौधे 

अमलेश्वर – नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर को 20 जुलाई को उनके जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब अमलेश्वर के महासचिव डॉ अश्वनी साहू एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष करन साहू ने हाइब्रिड किस्म के फलदार नींबू के पौधे उपहार में भेंट किये और उसे दयानंद सोनकर जी को उचित जगह लगाने के लिए प्रोत्साहित किये ।

उक्त पौधें को दयानंद सोनकर ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगने का विश्वास दिलाया और छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा निरंतर लोगों को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किए जाने के लिए प्रशंसा किए , और कहा कि हम सब को ज्यादा से ज्यादा अपने आसपास पौधा रोपण कर उसका संरक्षण कर हरियाली लाने का प्रयास करना ही चाहिए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पार्षद डां आलोक पाल , पार्षद राजू सोनकर एवं अमलेश्वर डीह निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!